मतदान खत्म होने के बाद कोटा में जेडीबी कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के गुट इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। कॉमर्स कॉलेज में पहले भी छात्रों के बीच मारपीट हो चुकी है। जिसके चलते वहां पहले से ही खासा पुलिस बल मौजूद था, लेकिन छात्र फिर भी प्रदर्शन करने से बाज नहीं आए तो पुलिस ने उन्हें बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। वहीं जेडीबी कॉलेज के बाहर छात्राओं के समर्थन में नारेबाजी करने आए छात्रों को भी पुलिस ने बल प्रयोग कर आकाशवाणी तक खदेड़ दिया। पुलिस ने दबंगई दिखा रहे छात्रों के वाहनों को भी सीज कर दिया।