4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द पहुंचेगा घर-घर पानी

जलदाय विभाग की महत्वाकांशी योजना जल जीवन मिशन के तहत अप्रेल माह के अंत तक घर- घर पानी पहुंचाने की कार्य योजना जल्दी ही पूरी हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपने प्लान के मुताबिक कार्य योजना बनाकर कार्य को गति देना शुरू कर दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Krishan Kumar Tholmbia

•

Updated: 2 Apr 2022, 1:25 AM IST

जल्द पहुंचेगा घर-घर पानी

जल्द पहुंचेगा घर-घर पानी

कुंदनपुर (कोटा). जलदाय विभाग की महत्वाकांशी योजना जल जीवन मिशन के तहत अप्रेल माह के अंत तक घर- घर पानी पहुंचाने की कार्य योजना जल्दी ही पूरी हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपने प्लान के मुताबिक कार्य योजना बनाकर कार्य को गति देना शुरू कर दिया है। जिन ग्राम पंचायतों में हाई लेबल टंकी नहीं है वहां टंकी बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की माने तो यह योजना जल्दी तैयार हो जाएगी, जिससें लोगों को घर-घर पानी उपलब्ध हो सकेगा वहीं कमेटी बनाकर योजना को उनके सुपर्द कर दिया जाएगा। जहां टंकी का निर्माण पूरा नहीं होगा वहां नलकूप के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
यह है कार्य योजना : जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जतीश डागल ने बताया कि ग्रामपंचायत मण्डाप में एक लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी का निर्माण जारी है। जिसमें 84 लाख रुपए खर्च होंगे वहीं मण्डिता में दो नलकूप लगवाकर 71 लाख रुपए की लागत से टंकी का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसकी क्षमता भी एक लाख लीटर पानी की होगी। ग्रामपंचायत कुंदनपुर, विनोदखुर्द व कुराडिया खुर्द के नांगलहेडी, कुराडियाखुर्द ,डंडिया समेत 20 गांव को सूंढ़किया पेयजल योजना से जोड़ रखा है। जिससे लोगों को आरओ का पानी मिल रहा है।
184 गांवों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य : विभाग ने योजना के तहत परवन- अकावद परियोजना से सांगोद तहसील के 184 गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कार्य शुरू कर रखा है। इसकी देखरेख के लिए गांव में निगरानी समिति बनाई है। जिसमें सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी देखरेख कर उसको संचालित करेंगे।