Kota Mandi News: कोटा शहर में रविवार अलसुबह से बारिश की झड़ी लग गई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं हाड़ौती में हुई बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। खेतों में कटी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। भामाशाहमंडी में करीब 20 हजार बोरी सोयाबीन, मक्का भीग गई। रविवार को अनाज का उठाव किया जाना था, लेकिन अलसुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। उधर, रावतभाटा क्षेत्र में रात तीन बजे से बारिश होने से गुंजाली नदी उफान पर रही।