12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

पश्चिम बंगाल से तस्कर लाते है सुंदर महिलाएं, कोटा में कराते है उनसे वेश्यावृत्ति, पुलिस ने किया भंडाफोड़,चार महिलाए गिरफ्तार..

kota news कोटा में फिर पकड़ा सेक्स रैकेट पश्चिम बंगाल से जुड़े है वेश्यावृत्ति के तार...

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jun 25, 2019

कोटा. पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम बंगाल की चार महिलाएं व एक दलाल को गिरफ्तार किया है । वेश्यावृत्ति (Prostitution ) के मामले में सूचना मिली थी । जिस पर कोटा शहर पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को होटल में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार युवतियों समेत एक जने को गिरफ्तार किया, जबकि युवतियों को पश्चिम बंगाल से लाने वाले आरोपी को नामजद किया है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दलाल के कब्जे से 14,050 रुपए भी बरामद किए हैं।

किसानों के लिए राहत की खबर… सब्सिडी का बीज 35 रुपए किलो में मिलेगा

सहायक पुलिस अधीक्षक कोटा डा.अमृता दुहन ने बताया कि विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के गोबरिया बावड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोमवार देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के गोबरिया बावड़ी स्थित होटल बिग चिल में वेश्वावृति का काम चल रहा है। दुहन ने मामले की गंभीरता को देखते तुरंत प्रभाव से एक टीम गठित की। इसमें विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनिन्द्र सिंह, सूर्यवीर सिंह, सुगम कुमार समेत महिला पुलिसकर्मी बसंती व रामरेख को शुमार किया गया।

सावधान ! नीच राशि का मंगल डेढ़ माह करेगा दंगल…बरसात से मिल सकती है राहत

इसके बाद टीम ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा, जहां इंदौर निवासी रवि बलवानी से उसकी बात हुई। उसने चार युवतियां होने की बात कही तथा एक रात के लिए 10 हजार रुपए मांगे। सौदा तय होने पर पुलिसकर्मी के इशारे पर टीम ने होटल पर छापा मारकर चारों युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने दलाल रवि बलवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14,050 रुपए बरामद किए। पुलिस ने बताया कि युवतियों को पश्चिम बंगाल से दादाबाड़ी थानाक्षेत्र का शिवपुरा निवासी बद्रीनाथ योगी (30) वेश्यावृत्ति के लिए कोटा लाया था। जो फिलहाल फरार है। कोटा में सेक्स रैकेट की कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया।