4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षत्राणियों ने लहराई तलवारें, बोलीं- चूडि़यां पहनने से पहले सीखा है तलवार चलाना

पद्मावती फिल्म के विरोध में क्षत्राणियां भी सड़कों पर उतर आईं। भंसाली को चेतावनी देते हुए बोलीं चूडि़यां पहनने से पहले सीखा है तलवार चलाना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 20 Nov 2017, 1:22 AM IST

Padmavati

कोटा . श्री राष्ट्रीय करणी सेना के नेतृत्व में आशापुरा माताजी के मंदिर में रानी पद्मावती फिल्म के विरोध में राजपूत क्षत्राणियों द्वारा तलवार लहराते हुए हुंकार भरी और फिल्म का पुरजोर विरोध किया। राष्ट्रीय करणी सेना की जिलाध्यक्ष रश्मि राठौड़ ने कहा कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसको क्षत्राणियां कभी बर्दाशत नही करेंगी। प्रदेश महासचिव नीना छापोल ने कहा कि जल्द ही जन हस्ताक्षर अभियान चलाकर सर्व समाज के लोगों के एहसास व उनकी भावनाओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

Read More: पद्मावती के विरोध में करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ने कहा दीपिका पादुकोण की काट देंगे नाक

जेडीबी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तपस्या नरूका ने कहा कि फिल्म को बैन किया जाए। मीनाक्षी नाथावत ने भंसाली के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम क्षत्राणियों ने चूडिय़ां पहनने से पहले तलवार उठाना सीखा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नाथावत, संभागीय अध्यक्ष बुंदेल सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, महिपाल सिंह हाड़ा, भवानी सोलकी, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, गुंजन झाला, सुनीता हाड़ा, वर्षा शक्तावत, साक्षी हाड़ा आदि उपस्थित थे

Read More: राजस्थान के इतिहास को भंसाली ने छेड़ा तो भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता आए विरोध में, दिए यह बडे़ बयान

बारां में भंसालीका पुतला फूंका
बारां. रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में आई फिल्म पद्मावती को लेकर बारां में भी रविवार को सर्व हिन्दू समाज विरोध में उतर आया। विभिन्न संगठनों की ओर से यहां प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर सभी हिन्दू संगठनों और सभी व्यायामशालाओं के प्रतिनिधि व हिन्दू समाज के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Read More: पद्मावती के जौहर के बाद मेवाड़ में बढ़ने लगा था जैन धर्म का प्रभाव, शाही सिक्कों से हुआ खुलासा

सर्व हिन्दू समाज की ओर से महावीर नामा ने कहा कि हिन्दू संस्कृति के साथ कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चित्तौड़ की महारानी वीरांगना पद्मावती जो समस्त हिंदू समाज का गौरव है, उनके जीवनकाल पर फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में रानी पद्मावती के गौरवमयी इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुतला दहन और ज्ञापन देने के बाद रघुराज सिंह केदाहेड़ी ने सभी हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ओर सभी हिन्दू संगठनों एवं व्यायामशालाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सारा हिन्दू समाज इसी प्रकार एकत्रित होकर ही आंदोलन करेगा।