1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के झूठे आरोप से आहत युवक ने विषाक्त खाकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो

चेचट कस्बे में सोमवार को एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर आत्महत्या कर ली। युवक ने चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर विषाक्त का सेवन किया और जान दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jan 2025, 8:12 PM IST

कोटा। चेचट कस्बे में सोमवार को एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर आत्महत्या कर ली। युवक ने चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर विषाक्त का सेवन किया और जान दे दी। मामला रविवार शाम का है। इसके बाद परिजन युवक को झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतक ने वीडियो के साथ उसी के घर पर सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है।

मौत से पहले बनाया वीडियो

मृतक दानिश ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया और अपनी मौत का जिम्मेदार उसकी प्रेमिका व उसके परिजन को बताया। युवक ने वीडियो में कहा कि उस पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। उसका मोबाइल पुलिस के पास जब्त है। युवक ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां से प्यार करने की बात की और माफी मांगते हुए मौत को गले लगा लिया। हालांकि मामले में युवक द्वारा एक लड़की से एक तरफा प्यार करने की बात सामने आ रही है और लड़की की जल्द शादी होने वाली है। जिसके चलते परिजन ने युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था।

मृतक दानिश के पिता छोटू खां ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि दानिश ने मरने से पहले उसके छोटे भाई साहिल के मोबाइल में सुसाइड करने की वजह बताते हुए एक वीडियो जारी किया है और घर पर सुसाइड नोट लिखकर गया है। मृतक के पिता ने वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कराया है। वहीं प्रशासन से न्याय की गुहार की है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सरकारी स्कूल में शिक्षक नेता और महिला शिक्षक कर रहे थे अश्लील हरकत, वीडियो वायरल के बाद एक्शन

पुलिस बता रही प्रेम-प्रसंग का मामला

थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कस्बे में एक युवक द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में मृग दर्ज कर ली गई है। वही मृतक दानिश का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।