11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जादुई कछुआ देने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी

एक युवक से जादुई कछुआ देने के नाम पर 2 लाख रुपए लेने तथा ब्लैकमेल कर मारपीट करने का पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6190702342639301700_x.jpg

कुचामनसिटी. एक युवक से जादुई कछुआ देने के नाम पर 2 लाख रुपए लेने तथा ब्लैकमेल कर मारपीट करने का पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि खुनखुना निवासी महावीर प्रसाद ने रिपोर्ट देकर बताया कि कुचामन निवासी बाजुदेवी बनबागरिया नेे उसको ठगी के जाल में फंसाकर कर जादुई कछुआ देने के नाम पर 2 लाख रुपए ले लिए तथा कई दिनों तक कछुआ भी नहीं दिया। उसने रुपए भी नही लौटाए।

पीड़ित ने रुपए मांगे तो बाजुदेवी ने अपने डेरे पर रुपए देने के लिए बुलाया। पीड़ित महावीर प्रसाद अपने साथ रामनिवास पुत्र नारायणराम को लेकर गत 14 अप्रेल को बाजुदेवी के डेरे पर पहुंचा। वहां पर बाजुदेवी व उसके पुत्री-दामाद और अन्य ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। इन्होंने 10 लाख रुपए देने पर वहां से जाने देने की बात कहीं। रुपए नहीं देने पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: 47 रुपए में ऐसी स्कीम लगाई कि खाते में आ गए दो करोड़ों, छह घंटे में करोड़पति हो गया दसवीं पास.. बेरोजगार था अब मकान और कार खरीदने की तैयारी

पीड़ित ने दस लाख रुपए देने के लिए खुनखुना निवासी आरिफ खान से गारंटी दिलवाई। तब दोनों को छोड़ा गया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक करेंगे।

यह भी पढ़ें: Good News : ईएमआई पर गोवा घूमाएगा रेलवे, जानिए क्या है पूरी योजनाy

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग