16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता का सपना अधूरा रह गया, ट्रक की टक्कर ने बुझा दिए दो परिवारों के चिराग

नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात फरड़ोद गांव से तरनाऊ जाने वाले मार्ग पर ट्रक व कार की हुई जबरदस्त भिड़न्त में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक बचपन के दोस्त थे

2 min read
Google source verification
photo_6224421082908177666_x.jpg

तरनाऊ/रोल. नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात फरड़ोद गांव से तरनाऊ जाने वाले मार्ग पर ट्रक व कार की हुई जबरदस्त भिड़न्त में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। रोलथाना पुलिस के अनुसार रूणियां निवासी सहिराम डूकिया (21) पुत्र पूर्णाराम व खेतोलाव निवासी सुरेन्द्र सिंह परिहार (25) पुत्र अर्जुन सिंह गुुरुवार रात डेढ़ बजे के करीब कार में रुणिया जाने के लिए तरनाऊ से फरड़ोद की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नागौर से जायल की तरफ जा रहे प्याज से भरे ट्रक से कार टकरा गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने और सड़क पर विकट मोड़ के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में कार में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतक आपस में दोस्त थे तथा बचपन से ही साथ पढ़ाई करते थे। वे रात नौ बजे घरेलू काम से जायल गए थे। काम होने के बाद दोनों रूणियां गांव लौट रहे थे।

बड़ा अफसर बनाना चाहते पिता
सहीराम के पिता सरकारी अध्यापक है। वे पुत्र को बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि पिता का सपना अधूरा रह गया।


दोनों युवक परिवार के इकलौते चिराग
हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों युवक परिवार में इकलौते पुत्र थे। सहिराम एक भाई व एक बहन थे। जबकि सुरेन्द्रसिंह दो बहनों का इकलौता भाई था। देर रात दुर्घटना में परिवार के चिरागों की मौत की खबर सुनकर दोनों घरों में कोहराम मच गया। सहीराम के पिता पूर्णाराम डूकिया गांव के भामाशाह है तथा इन दिनों गांव में मंदिर निर्माण करवा रहे हैं। बहन लक्ष्मी के पति की कुछ साल पहले हुई मौत के गम को परिवार अभी भूला भी नहीं था कि काल ने परिवार को जवान मौते का एक और गम दे दिया।

यह भी पढ़ें : बहन की शादी का कार्ड बांट रहा था दूल्हा, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे

राहगीरों ने दी एम्बुलेंस को सूचना
दुर्घटना के बाद नागौर- डीडवाना हाईवे स्थित फरड़ोद व तरनाऊ मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने तरनाऊ व रोल थाने की एम्बुलेंस व रोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया।

इंजीनियर बनना चाहता था सुरेन्द्र सिंह
खेतोलाव का सुरेंद्रसिंह सिविल इंजीनियरिंग (बीटेक) कर चुका था। वह गुड़गांव हरियाणा की एक कम्पनी में कार्यरत था। घर में दूसरा और कोई कमाने वाला नहीं होने से वह काम के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। इन दिनों वह छुट्टी लेकर व गांव आया हुआ था। उसका सपना सरकारी इंजीनियर बनने का था। परिवार में बूढ़े माता-पिता के अलावा दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : RAS दंपति ने वूसली से बनाई पांच जिलों में पांच करोड़ की संपत्ति

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग