
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/झालावाड़. एसीबी ने झालरापाटन में महिला तहसीलदार और उनके पति सहकारिता विभाग में उप रजिस्ट्रार के झालावाड़ समेत तीन जिलों में स्थित ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। एसीबी को पांच जिलों में करोड़ों रुपए की बेनामी सम्पत्ति मिली। इनमें तीन आलीशान मकान, छह भूखण्ड, एक पुरानी हवेली और फार्म हाउस शामिल है। एसीबी ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया है। दोनों लम्बे समय से झालावाड़ में पदस्थापित थे। इसके चलते वे एसीबी के रडार पर थे।
ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि झालावाड़ में सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार राय सिंह मोजावत और झालरापाटन में पदस्थापित तहसीलदार उनकी पत्नी तहसीलदार अस्मिता सिंह के खिलाफ लम्बे समय से शिकायतें आ रही थी।
फर्जी रजिस्ट्री का उठा था मामला
एसीबी के अनुसार झालरापाटन तहसील में भीलवाड़ा के एक व्यक्ति की कूट रचित तरीके से खेत की जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम करने का मामला सामने आया था। इसमें झालरापाटन तहसीलदार अस्मिता सिंह की भूमिका संदिग्ध थी। जिला कलक्टर भारती दीक्षित ने 17 अप्रेल झालरापाटन तहसीलदार अस्मिता सिंह से दस्तावेजों के पंजीयन का अधिकार छीन लिया था।
मिली ये संपत्ति
- जयपुर, उदयपुर और झालावाड़ में तीन आवासीय मकान और छह भूखण्ड
- झालावाड़ शहर में फार्म हाउस
- कोटा में दरा के पास पुरानी हवेली आमझार पैलेस
- कुम्भलगढ़ में सवा छह बीघा जमीन मिली। रिश्तेदारों के नाम कई बेनामी सम्पत्तियों के मूल दस्तावेज बरामद हुए।
- तलाशी में 315 ग्राम सोने के आभूषण, 44 हजार रुपए नकद, बैंक में 12 लाख जमा राशि और दो लॉकर मिले हैं।
भूमि रुपांतरण की फाइलें रोक रखी थी
सूत्रों ने बताया कि तहसीलदार ने तहसील में भूमि रुपांतरण और नामांतरण से सम्बंधी अनेक फ ाइलों को रोक रखा था। मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल होने से रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में एसीबी ने रजिस्ट्रार कार्यालय को सीज कर दिया है।
Published on:
29 Apr 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Rajasthan Politics : एक मंच पर वसुंधरा राजे-भजनलाल शर्मा, ‘एक मुख, एक रुख और एक सूत्र’ का दिया मंत्र

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
