शिविर में शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, कृषि, महिला व बाल विकास, वन, राजस्व, रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं नोट की और योजना की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य मंत्री गैस सिलेंडर योजना सब्सिडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नि:शुल्क बिजली, कामधेनु बीमा, चिरंजीवी योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना आदि के फॉर्म भर कर पंजीयन किया गया। सीबीईओ दीपक शुक्ला, कांग्रेस पीसीसी सदस्य दिलीप सिंह, हेमाराम दुस्तावा सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।