मनरेगा में जॉब कार्ड नंबर, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1000 रुपए प्रति माह का लाभ लेने, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना में दुधारू गोवंशीय पशुओं का बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 25 लाख रुपए व मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 10 लाख रुपए और नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड से महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।