ये जरूरी डाक्यूमेंट्स ले जाना नहीं भूले
राजस्थान सरकार के राहत कैंप में ये जरूरी डाक्यूमेंट्स ले जाना नहीं भूले। गैस कनेक्शन की डायरी, जनाधार कार्ड लाना जरूरी होगा। इन डॉक्युमेंट्स के जरिए पोर्टल पर सारा डाटा डालकर उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन केवल कैंप में ही किया जाएगा। प्रथम चरण में ये कैंप 24 अप्रैल से 30 जून तक लगाए जाएंगे।