एसडीएम अभिषेक चारण ने बताया कि लाडनूं निवासी पटवारी भींयाराम डूकिया पुत्र भंवराराम डूकिया आत्महत्या की है। वह विद्या नगर कॉलोनी में किराए के मकान में साथी पटवारियों के साथ रहता था। वह कुछ दिनों से अवकाश पर था। पहले वह पिड़ावा हल्के का पटवारी था। कुछ समय पहले ही तहसील में वापस आया था चारण ने बताया कि भींयाराम का कुछ समय पहले ही विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ था, वह गुरुवार को ही कार्यमुक्त होने वाला था, उससे पहले ही बुधवार को उसने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार व थानाधिकारी सत्यनारायण मालव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था।