अजमेर. गूगल पर कोटा के निजी अस्पताल का नम्बर तलाशने के फेर में सावर तहसील का सरकारी स्कूल का शिक्षक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जालसाज ने शिक्षक से 5 रुपए की ऑनलाइन फीस जमा करवाने की आड़ में एक लाख 9 हजार रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।