पत्रिका न्यूज नेटवर्क/काछोला. थाना क्षेत्र के गोठड़ा में गुरुवार को दुनाली बंदूक की सफाई के दौरान ट्रिगर दबने से चली गोली ने विवाहिता की जान ले ली। बंदूक की सफाई महिला का पति कर रहा था। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।