आरोपियों के हमले में मांडवा थानाधिकारी उत्तम सिंह, पुलिसकर्मी सोहनलाल, मनोज, मुरलीधर, महेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, सूरजमल घायल हो गए। घायलों को हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें पहुंची है। एमबी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.एल.सुमन ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। इधर, आईजी के निर्देशन में देर रात जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गया। टीमें देर रात तक गांव व उसके आसपास के जंगल में दबिशें दे रही थी।