डीसीपी वंदिता राणा ने बताया कि करौली के सपोटरा निवासी बिजेन्द्र मीना, भरत मीना, करौली के लांगरी निवासी लवकुश मीना और मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी समित चेतन को गिरफ्तार किया है। सरमथुरा क्षेत्र निवासी आरोपी देव कुमार मीना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अलीगढ़ निवासी मनोज ने सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका भाई रणवीर जयपुर में एमबीबीएस कर रही बेटी से मिलने के लिए गया। सिंधीकैंप के पास से बदमाशों ने भाई का अपहरण कर लिया । छोड़ने की एवज में 20 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं।