
जयपुर. सांगानेर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। पीडि़तों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उन्होंने पकड़े जाने से पहले बैग अपने साथियों को दे दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
चोरी की रिपोर्ट शाहजहांपुर निवासी स्वाति भदौरिया ने दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह 23 अप्रेल को अपने फूफा की विवाह वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने मेपल लीफ में आई थी। यहां पानी पीने के दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग में डायमंड का मंगलसूत्र, कान के कुंडल, सोने की चेन, सोने की मटर माला, सोने के हुक वाले कुंडल, दो अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र व अन्य कीमती सामान थे।
Published on:
26 Apr 2023 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
