26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरजीदेवी स्कूल में पहली बार महिला कार्मिक करवाएगी मतदान

विधानसभा चुनाव 2018
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Kamlesh Meena

•

Updated: 5 Dec 2018, 7:17 PM IST

कुचामनसिटी. विधानसभा चुनाव 2018 के लिए स्वीप के अंतर्गत राजकीय सुरजी देवी सोमानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के लिए मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा चुनाव दक्ष प्रशिक्षक चम्पालाल कुमावत ने लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली का महत्व बताते हुए इसे मजबूती प्रदान करने व स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भिक चुनाव के लिए अधिकाधिक मतदान करने व अन्य लोगों को विशेष रूप से महिला मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस चुनाव में प्रथम बार एक महिला सशक्तिकरण मतदान केन्द्र स्थापित करने का नवाचार किया जा रहा है, जो नावां विधानसभा क्षेत्र का इसी विद्यालय में रखा गया है। इस मतदान केन्द्र पर नियुक्त समस्त कार्मिक महिला होगी व सम्पूर्ण चुनाव कार्य करवाने का जिम्मा संभालेंगी। महिला बूथ का उद्देश्य महिला मतदाताओं को आकर्षित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाना व महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। छात्राओं को इस बूथ पर शत-प्रतिशत महिलाओं द्वारा मतदान करवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या व महिला बूथ की पीठासीन अधिकारी उपासना पारीक ने छात्राओं को अपने अभिभावकों व आस-पास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने की बात कही। इसी तरह व्याख्याता भगवान सिंह ने छात्राओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग की अपील की। ईवीएम के बेलेट यूनिट व वीवीपेट द्वारा मतदान की प्रक्रिया समझाई गई तथा बताया गया कि किस तरह अपना वोट देकर वीवीपेट में पर्ची देखकर सत्यापन करना है कि जिसको मत दिया गया था उसी की पर्ची छपी है। इस जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर व्याख्याता नीरज गोयल, वीणा झाला, सरोज पारीक, अनुराधा सोनी, अनिता, राखी मोदी, दुर्गा पंवार, कैलाश चंद, भगवान सिंह, वरिष्ठ अध्यापक माणकचंद चोटिया, गजेन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक संतोष बगडिय़ा, अध्यापक नाजिया, सविता सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग