30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुचामन की महिला कांस्टेबल मिली कोरोना संक्रमित

कुचामनसिटी. एक बहुआवासीय इमारत में होम आइसोलेशन में रह रही परबतसर थाने की महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई। परबतसर थाने की महिला कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पिछले दिनों परबतसर पुलिस स्टाफ को कुचामन के कोविड 19 हाउस में भर्ती किए जाने के एक महिला कांस्टेबल कुचामन स्थित अपने आवास पर चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 21 Apr 2020, 4:19 PM IST

कुचामन में कोरोना संक्रमित महिला मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बाबूलाल जाट व पुलिस अधिकारी।

कुचामन में कोरोना संक्रमित महिला मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बाबूलाल जाट व पुलिस अधिकारी।

क्वारेंटाइन हाउस के स्थान पर कांस्टेबल अपने कुचामन स्थित आवास पर पहुंची, कुचामनसिटी. एक बहुआवासीय इमारत में होम आइसोलेशन में रह रही परबतसर थाने की महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई। परबतसर थाने की महिला कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पिछले दिनों परबतसर पुलिस स्टाफ को कुचामन के कोविड 19 हाउस में भर्ती किए जाने के एक महिला कांस्टेबल कुचामन स्थित अपने आवास पर चली गई। जिसकी मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हडक़म्प मच गया। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और कलकत्ता कॉम्प्लेक्स के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी घोषित कर दिया गया।
परबतसर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कुचामन के न्यू कॉलोनी स्थित कलकत्ता कॉम्प्लैक्स में अपने परिवार के साथ रहती थी। पिछले दिनों परबतसर थाने की एक महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उससे मिलने वाले सभी पुलिस कांस्टेबलों को कुचामन के कोविड 19 हाउस में आइसोलेट किया गया था और उनके नमूने जांच के लिए भिजवाए गए थे। 18 अप्रेल को भिजवाई गई जांच रिपोर्ट 21 अप्रेल की सुबह मिली। जिसमें यह दूसरी महिला कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित मिली। जिसके संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम बाबूलाल जाट समेत पुलिस उपाधीक्षक नगाराम चौधरी, थानाधिकारी रामवीर जाखड़, अधिशासी अधिकारी श्रवणराम चौधरी मौके पर पहुंचे और पूरे सब्जी मण्डी, न्यू कॉलोनी क्षेत्र में कफ्र्यू घोषित कर दिया। टीम ने वहां सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव करवाने के साथ कॉम्प्लैक्स में रहने वाले परिवारों को 5 दिवस तक बाहर नहीं निकलने के लिए पाबंद किया है।
घर पहुंचने की होगी जांच- एसडीएम बाबूलाल जाट ने बताया कि जब सभी पुलिस जवानों को कोविड 19 हाउस में आइसोलेट किया गया था तो यह महिला कांस्टेबल अपने आवास पर कैसे पहुंची और किसी अनुमति पर उसे घर में भेजा गया इसकी जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
पूरे क्षेत्र को किया सील- एसडीएम बाबूलाल जाट के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से कलकत्ता कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ उसके आस-पास के आधा किलोमीटर के क्षेत्र को भी बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया है। अब इस क्षेत्र में कोई आवाजाही नहीं होगी और ना ही इस क्षेत्र से कोई व्यक्ति बाहर आ सकेगा। इस संदर्भ में एसडीएम बाबूलाल जाट ने जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा भी जारी की है। जिसमें आम जन के इस क्षेत्र में घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़