30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करणी सेना समेत नागौर जिला भाजपा उतरी पलाड़ा के समर्थन में

कुचामनसिटी. कुचामन ब्लॉक की पलाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच लीना कंवर पलाड़ा के निलंबन के विरोध में अब करणी सेना समेत भाजपा के पदाधिकारियों व राजपूत नेता भी उतर गए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 15 Apr 2020, 4:30 PM IST

kuchaman. sukhdwvsingh gogamedi

kuchaman. sukhdwvsingh gogamedi

राष्ट्रीय करणी सेना के संरक्षक सुखदेवसिंह गोगामेड़ी ने एक विडियो जारी कर बताया कि पलाड़ा सरपंच लीना कंवर को दलगत राजनीति के तहत निलंबित करवाने का आरोप लगाते हुए परबतसर विधायक पर भी आरोप लगाए है और कोरोना का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद विरोध की चेतावनी दी है।
प्रदेश में एक ओर जहां कोराना का असर है वहीं दूसरी पलाड़ा सरपंच के प्रकरण में राजनीति भी गरमा रही है। प्रदेश के राजपूत नेताओं ने इसे जातिगत राजनीति का हवाला देकर विरोध के सुर अलाप रहे हैं वहीं दूसरी भाजपा नेताओं ने भी पलाड़ा के पक्ष में सरकार को पत्र लिखे है। राष्ट्रीय करणी सेना के गोगामेड़ी ने सार्वजनिक रुप से विडियो जारी कर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व परबतसर विधायक रामनिवास गावडिय़ा पर दलगत राजनीति करने के आरोप लगाए और करणी सेना की ओर से इसका विरोध करने की चेतावनी दी है वहीं करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपालसिंह मकराना ने भी इस मामले में विडियो जारी कर पलाड़ा सरपंच के निलंबन का विरोध जताया है। इसी प्रकार मसूदा की पूर्व विधायक सुशीला कंवर पलाड़ा, भाजपा नेता विजयसिंह पलाड़ा, परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, भाजपा नागौर देहात के जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ओडिंट, नावां के पूर्व विधायक विजयसिंह चौधरी ने भी इस मामले में विधायक पर राजनीति करने के आरोप लगाए है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी भाजपा नेता हरीश कुमावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निलंबन रद्द करने की मांग की थी।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग