16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनजान युवती से फोन पर बात करना पड़ा भारी, अश्लील फोटो-वीडियो बना युवक को बंधक बनाकर पीटा

थाना पुलिस ने महिला के साथ अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर युवक से डेढ़ लाख रुपए, हड़पने व लक्जरी कार छीनने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लक्जरी कार बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
photo_6282580862855919326_y.jpg

नावां शहर. थाना पुलिस ने महिला के साथ अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर युवक से डेढ़ लाख रुपए, हड़पने व लक्जरी कार छीनने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लक्जरी कार बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नावां थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि सीकर निवासी गोपालराम चोपड़ा पुत्र दुलाराम जाट ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि एक अनजान युवती ने फोन कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। बाद में युवती ने 7 मई को उसे नावां में एक मकान पर बुलाया। वहां पर चैनाराम व तीन चार अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। उन्होंने बंधक बनाकर मेरे साथ मारपीट की। इन लोगों ने उसके कपड़े खुलवाकर वीडियो व फोटो बनाया और वायरल करने की धमकी दी और फोन पे से एक लाख 22 हजार 860 रुपए व नगद 30 हजार रुपए ले लिए।

आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और धमकाकर उसकी बोलेरो गाड़ी के कागजात अपने नाम करवाकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर एडिशनल एसपी गणेशाराम व सीओ संजीव कटेवा के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर मुख्य आरोपी लिचाना हाल खारडिय़ा निवासी चेनाराम पुत्र भोलूराम जाट को गिरफ्तार किया । साथ ही छीनी बोलेरो गाड़ी भी उसके पास से बरामद की । अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : शौक बदला स्टार्टअप में, खुद की बीमारी के सॉल्यूशन को बना लिया कमाई का जरिया

इस टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में थानाधिकारी दायमा सहित हैंड कांस्टेबल शिम्भुसिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, प्रेमचंद व मनोज का अहम योगदान रहा। उन्होंने गुप्त सूचना एकत्रित कर आरोपी पकड़ऩे में कामयाबी हासिल की।

घटना से अनेक सवाल खड़े
उपखण्ड मुख्यालय पर यह घटना अनेक सवाल पैदा कर रही है। आरोपी नावां क्षेत्र में एक होटल का संचालन करता है। महिला की ओर से व्यक्ति को बार-बार कॉल कर बुलाना और वहां पर इन लोगों का मिलना बड़े गिरोह के सक्रिय होने का शक पैदा करता है।

यह भी पढ़ें : बच्चों और युवाओं को भी जकड़ रहा 'साइलेंट किलर', ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान!

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग