लक्षण
शुरुआत में वैसे तो हाई बीपी के कोई लक्षण नजर नहीं आते, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहते है। समय के साथ सिर का भारीपन, सिर दर्द, नींद की कमी, चिडचिड़ापन रहने लगना, इन्हें नजरअंदाज करने पर कुछ वर्ष बाद गंभीर हृदय रोग, किडनी फेल्योर, लकवा व अन्य बीमारियों के रूप में सामने आता है। आमजन को इस बीमारी के बारे में शिक्षित करने व जागरूकता लाने के लिए प्रति वर्ष 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है।