31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान के इस जिले में खुलेंगे तीन नए पुलिस थाने

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के बाद अब सीकर में इसी माह में तीन नए पुलिस थाना गोकुलपुरा, डाबला और जाजोद खुलने वाले हैं। सीकर पुलिस विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को फॉरवर्ड कर दिया है। अब जल्द ही गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 15 May 2023, 11:41 AM IST

photo_6273582953615438678_x.jpg

सीकर पत्रिका. मुख्यमंत्री बजट घोषणा के बाद अब सीकर में इसी माह में तीन नए पुलिस थाना गोकुलपुरा, डाबला और जाजोद खुलने वाले हैं। सीकर पुलिस विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को फॉरवर्ड कर दिया है। अब जल्द ही गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे आमजन को राहत मिलने थे साथ ही त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। वहीं हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी पुलिस कम से कम समय में घटना स्थल पर पहुंच सकेगी। एसपी करण शर्मा ने बताया कि तीनों थाना मई माह में ही शुरू कर दिए जाएंगे। ये तीनों थाना ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं ऐसे में इनमें 45-45 का स्टाफ कार्यरत रहेगा। जिले में तीन नए थाना खुलने व विशेषकर शहर के पास गोकुलपुरा में खोले जाने वाल थाना से उद्योग नगर थाना का भार कम होगा। इससे त्वरित प्रभाव से कार्रवाई के साथ ही अपराध में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : Bhairon Singh Shekhawat कैसे बने 'बाबोसा', जानें किसान के बेटे से देश के उपराष्ट्रपति बनने तक का सफर

यहां संचालित होंगे थाने
गोकुलपुरा थाना गांव की एक स्कूल की बिल्डिंग में थाना संचालित किया जाएगा। डाबला में चौकी के भवन को काम में लिया जाएगा। वहीं जाजोद में पुरानी पीएचसी के भवन में थाना शुरू किया जाएगा। डाबला व जाजोद थाना क्षेत्रों के लिए जमीन अलॉट हो गई है। वहीं गोकुलपुरा थाना के जमीन के लिए जयपुर फाइल भेजी हुई है।

जाजोद थाना में ये गांव शामिल होंगे
जाजोद थाना में जाजोद, खेड़ी, बस्सी, विजयपुरा,मलिकपुर, पुजारी का बास, ढाल्यावास, रानीपुरा, पटवारी का बास,शिवपुरा,तिवाड़ी की ढाणी,जयरामपुरा,कांसरड़ा,ज्ञानपुरा व गिरधारी सिंह का बास, सौंथलिया, लाडपुरा व रामदास का बास, सामोता का बास, ठिकरिया, शाहपुरा,पुजारी का बास , , झुपा, सलेदीपुरा, सूरपुरा , तिवाड़ी की ढाणी न 2, नौरंगपुरा खटूंदरा,गोविंदपुरा गांव शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शराब के लिए बाप ने बेटी की इज्जत की नीलाम, कहा- इससे चुका लो पैसे

डाबला थाना में ये गांव शामिल होंगे
नीमकाथाना क्षेत्र के डाबला थाना में जीलो,कालाकोटा,कोजीवाला,नाथा की नांगल,लाका की नांगल, डुंगरवास, कुवारा, श्यामपुरा, इमलोहा, बगड़ावा, स्यालोदड़ा तिगरी, निजरा, कंवर की नांगल,बिहारीपुर,गांवली,डाबला,बिहार,शिमली,रतन नगर, दयाल की नांगल, झालरा गांव शामिल हो सकते हैं।

गोकुलपुरा थाने में ये क्षेत्र शामिल होंगे
गोकुलपुरा थाने में गोकुलपुरा,रामू का बास,खीचड़ों का बास, मलकेड़ा, बाजौर, कहारों की ढाणी, सकराय, भगोवा, कालाखेत, राजपुरा,गुढा कलां ,गुढा खुर्द, जुराठड़ा दूल्हेपुरा, बराल, पलासरा, हरिपुरा, बुटोली, शोभ, टोडी माधोपुरा,बगड़ियों की ढाणी, माधोपुरा, श्यामगढ़, धोकर,हात्याज ,देवगढ़ शामिल हो सकते हैं।