
पत्रिका। जयपुर में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शराब की लत के चलते पिता ने अपनी मासूम पांच साल की बेटी को ऐसे व्यक्ति को पकड़ा दिया जिसने उससे भीख मंगवाई। पाई-पाई जोड़ने के बाद मासूम ने पिता को शराब के लिए उधार दिए हुए पैसों को चुकाया। 12 मई को रेलवे स्टेशन कोटा पर बच्ची अपने भाई के साथ बैठे होने की सूचना बाल कल्याण समिति के सदस्य अरुण भार्गव को मिली। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को थाने में ले आई और चाइल्ड लाइन के यज्ञ दत्त हाड़ा व नवनीत को सूचना दी। इसके बाद बालक और बालिका को बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बालिका को राजकीय बालिका शिशु गृह कोटा और भाई को बालगृह कोटा में रखवाया है।
पिता को शराब की लत, मां अपाहिज
मासूम ने पुलिस को बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है और मां अपाहिज है। पिता जयपुर रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ी का काम करते हैं। पिता को शराब पीने के लिए पैसे चाहिए थे। इस पर उन्होंने अपने जानकार से पैसे उधार लिए जिसकी उन्होंने शराब पी। जब पैसे देने वाले व्यक्ति ने तकाजा किया तो 25 दिन पहले उन्होंने उस व्यक्ति को सौंप दिया और कहा कि इससे भीख मंगवाकर अपने पैसे चुका लो। इस पर वह व्यक्ति बच्ची से रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाने लगा।
हर दिन जोड़े 80 से 100 रुपए
मासूम ने हर दिन भीख मांगकर 80 से 100 रुपए इकट्ठे किए। इस तरह उसने 25 दिन में करीब साढ़े चार हजार रुपए जमा कर उधार लेने वाले व्यक्ति दिए।
Updated on:
15 May 2023, 10:16 AM IST
Published on:
15 May 2023, 10:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.