30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के आह्वान पर केवल प्रकाश देने वाली लाइट्स को ही बंद करें

कुचामनसिटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है। उन्होंने 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए कोरोना को चुनौती देने के लिए देश से वक्त मांगा है। उन्होंने कहा है कि सभी 130 करोड़ देशवासी रात में 9 बजे घरों की सभी लाइट्स को बंद कर 9 मिनट अपने घरों की बालकनी, दरवाजे के बाहर दीया, टार्च की रोशनी या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुचामन शहर

•

image

Hemant Kumar Joshi

•

Updated: 5 Apr 2020, 3:36 PM IST

कुचामनसिटी. राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहता है।

कुचामनसिटी. राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहता है।

एकाएक विद्युतीय उपकरण बंद करने से देश के ग्रिड सिस्टम पर अंसतुलन का आ जाएगा खतरा
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों की बिजली करेंगे। लेकिन एकाएक विद्युत चलित उपकरणों के बंद होने से विद्युत प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में हमें विद्युतीय प्रणाणी का भी हमें पूरा ध्यान रखना होगा। विद्युत निगम के अधिकारियों की माने तो एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहता है। विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता नरेश कुमार नरूका ने बताया कि आमजन केवल अपने-अपने घरों की लाइट्स ही बंद करें। अन्य बिजली के उपकरण जैसे पंखे, फ्रिज, एसी आदि चालू रखें। उन्होंने बताया कि लाइटों के साथ-साथ अन्य उपकरणों को एकाएक देशभर में बंद करने की स्थिति में विद्युत प्रणाली पर लोड कम-ज्यादा हो सकता है। एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहेगा।
इन बांतों का रखे ध्यान
* रात्रि नो बजे बिजली बंद करते समय फ्रिज, कूलर, पंखे आदि बंद नहीं करे। सिर्फ लाइट्स ही बंद रखें। एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहता है।
* फ्रिज, कूलर, पंखे सुचारू रखने का आपका यह सहयोग विद्युत कर्मचारियों को ग्रिड संचालन में मदद करेगा।
* 10वां मीनिट के बाद एक-एक लाइट्स को चालु करें।
* एल्कोल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग दिया जलाने से पहले न करें, अन्यथा आग पकडऩे का डर रहता है।
* सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें, ज्यादा भीड़ नहीं हो।

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़