2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू पिकअप ने एक ही घर के 12 लोगों को रौंदा, मचा कोहराम

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 23 Nov 2017, 9:41 AM IST

Road Accident

सड़क दु्र्घटना

कुशीनगर. शादी समारोह के एक रश्म में गीत गाती जा रही महिलाओं व बच्चों को खाद लदी बेकाबू पिकअप ने को कुचल दिया। बरवापट्टी थाने के पांडेय पट्टी गांव में बुधवार की रात को 8 बजे हुई इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- इस हाल में केले की खेत में मिली नाबालिक

मिली जानकारी के मुताबिक, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाण्डेयपट्टी निवासी सुबाष यादव के घर शादी का मांगलिक कार्यक्रम होना है। शादी से पूर्व की रस्म मटकोड निभाने के लिए सुभाष यादव के घर व गांव की औरतें पाण्डेयपट्टी के बाहर मटकोड की रस्म के दौरान गीत गा रही थीं।

यह भी पढ़ें- बहु को घर में अकेला पाकर डोल गई ससुर की नीयत, और फिर घर में घुस के कर किया...

उनके साथ काफी संख्या में बच्चे भी थे। इसी समय गौरीश्रीराम की तरफ तेज गति से आ रही खाद लदी पिकअप ने मांगलिक गीत गा रही महिलाओं व बच्चों को कुचलते हुए गढ्ढे में जाकर पलट गयी। नतीजतन ड्राइवर सहित करीब एक दर्जन से महिलाएं व बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल बनेगा एकबार फिर चीनी का कटोरा, केंद्र व राज्य सरकार कर रही काम

घटना के बाद गांव में चारो तरफ महिलाओं-बच्चों की चीख- पुकार मच गई। एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी दुदही लाया गया। घायल लीलावती ,प्रिती,कुमरेश , कृति ,रंजू , प्रिन्स ,बबलू , कुमरेश , कन्हैया सहित अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर रूप से घायलों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश