2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हाल में बेहोश मिली नाबालिग, केले के खेत में…

अारोपी अल्पसंख्यक समुदाय का, तहकीकात कर रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 21 Nov 2017, 6:55 PM IST

rape

rape

कुशीनगर. भारतीय जनता पार्टी महिलाओं एवं युवतियों के खिलाफ अपराध रोकने की बात करती रही है। सत्ता में आते ही चुनावी वादे के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महिला अपराध की रोकथाम के लिये एंटी रोमियो दस्ते का गठन भी कर दिया, लेकिन ना छेड़खानी कम हुई और ना ही दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जिस गोरखपुर से आते हैं, उसी परिक्षेत्र में महिला अपराध और भी ज्यादा बढ़ गये हैं। कुशीनगर जिले में दुष्कर्म की एक और घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को अगवा कर एक युवक ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। घटना रविवार देर रात की बतायी जाती है। हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग केले के एक खेत में बेहोश मिली।

पीड़िता के परिजनों ने विशुनपुरा थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पीड़िया का गीत गाने गांव में ही गयी थी। गीत गाने के बाद देर रात को अपने घर लौट रही थी तभी एक युवक पीड़िता का मुंह दबाकर कर अगवा कर लिया। वह किशोरी को केले के खेत में ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। नाबालिग बेहोश हो गयी। पीड़िता को बेहोशी की हालत में केले के खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। बहुत देर तक नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर इधर-उधर ढ़ूंढ़ने के बाद वह एक केले के खेत में बेहोश पड़ी मिली। होश आने पर नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ घटी शर्मसार कर देने वाली घटना से अवगत कराया।


अल्पसंख्यक समुदाय का है आरोपी युवक
नाबालिग ने जिस युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है, वह अल्पसंख्यक बिरादरी का है। ऐसे में पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिये भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश