
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव में शनिवार की रात करीब 7:30 बजे सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों के ऊपर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक चढ़ा दी। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में दो बच्चियां भी अलाव की चपेट में आ गईं जिससे कि उनका पैर झुलस गया सभी घायलों को रामकोला सीएससी पर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव में घर के सामने अलाव ताप रहे थे जिनमें राजदेव, सवारी देवी, जानकी 12 वर्ष, सोनम 10 वर्ष, योगेंद्र पटेल थे। उसी दौरान खैरटवा गांव का रहने वाला विशाल बाइक से आ रहा था, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ गई।इस घटना में वहां बैठे सभी घायल हो गए। वहीं बैठी दो बच्चियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनका पैर झुलस गया। घायलों को आनन-फानन में रामकोला सीएससी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Updated on:
19 Jan 2025 02:03 pm
Published on:
19 Jan 2025 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
