14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर में क्रेटा गाड़ी का तांडव, ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर… दुकान तोड़ घुसी अंदर, मौके पर अफरा तफरी

कुशीनगर जिले में बड़ी घटना होने से बच गई, यहां कार सवार ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया जिससे हवा में उड़ती हुई कार दुकान का शटर तोड़ अंदर घुस गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सीसीटीवी फुटेज, अनियंत्रित गाड़ी दुकान ने घुसी

कुशीनगर जिले में शनिवार दिन में ग्यारह बजे के करीब रामकोला थानाक्षेत्र के मिश्रौली चौराहे पर बड़ी घटना होते होते बच गई। एक कार चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे कार अचानक स्पीड पकड़ते हुए अनियंत्रित होकर पास ही स्थित दुकान में शटर तोड़ते हुए घुस गई , संयोग ठीक रहा कि की दुकान बंद थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टक्कर से दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल शटर के भीतर घुस गई।

कार चालक ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, पलभर में हवा में उड़ी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक मिश्रौली निवासी पप्पू पाण्डेय की चौराहे पर किराने की दुकान है। उनके बेटे भोलू पाण्डेय शुक्रवार को एक सेकंड हैंड क्रेटा कार खरीदकर घर लाए थे। शनिवार सुबह पूजा-पाठ के बाद भोलू पाण्डेय अपने घर के एक छोटे बच्चे और एक अन्य साथी के साथ कार से चौराहे पर स्थित अपनी किराने की दुकान पर आ रहे थे। मिश्रौली चौराहा पर कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मुख्य सड़क पर पहुंचते ही कप्तानगंज की ओर कार मोड़ने के लिए उन्होंने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया, फिर क्या था कार हवा में उड़ी और पहले एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर सीधे बंद दुकान में जा घुसी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक भीषण टक्कर मारी जिससे बाइक के परखच्चे उड़े, संयोग ठीक रहा कि कार में एक बच्चे सहित तीन लोग थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई।