
Pandit Dhirendra Shastri On Abu Azmi: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। शास्त्री ने कहा, "यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धाओं के होते हुए भी औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है। लेकिन समय बदल रहा है और एक-एक करके सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा।"
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है। मां जानकी की यह पावन भूमि है। मैं एक बार फिर पांच दिनों के लिए बिहार की इस पावन भूमि पर आया हूं। मेरा एकमात्र उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, हिंदुओं में एकता को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि हिंदू मजबूत और एकजुट रहें। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि हिंदू कभी कमजोर या विभाजित नहीं होने हों। हिंदू-एकता ही उनके जीवन का उद्देश्य है।
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च से 10 मार्च तक बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर मठ, भोरे में हनुमंत कथा करेंगे।
Updated on:
06 Mar 2025 03:39 pm
Published on:
06 Mar 2025 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
