Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से एक घटना सामने आई है। जहां पर जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने ऐसी हरकत की कि दुल्हन स्टेज से ही चिल्लाने लगी।
Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से एक घटना सामने आई है। जहां पर बिहार के भुआलपट्टी गांव से सेवरही थाना इलाके के तिवारीपट्टी गांव में बरात आई थी। सारी रस्में सही से पूरी की गई। अंत में जयमाला पहनाने का समय आया तब दुल्हन की सहेलियां स्टेज पर पहुंची। उन्होंने दूल्हे और दुल्हन के हाथ में जयमाला थमाया। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में स्टेज पर डगमगाते देखा। इस पर दुल्हन ने वरमाला डालने से इंकार कर दिया और रोने लगी।
बिना दुल्हन वापस लौटी बारात
जयमाल के स्टेज पर दूल्हे को शराब के नशे में देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच रात भर बात चली। सुबह होते ही पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस दूल्हे को थाने ले कर गई। अंत में दुल्हन ने शादी से इनकार की कर दिया। उसके बाद लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उनकी तरफ से खर्च सभी रकम लौटा दी गई। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन अपने घर चले गए।