
कुशीनगर जिले में मंगलवार की रात ज्वेलर्स से नकाबपोश बदमाशों ने लाखों का आभूषण लूट लिया, विरोध पर बदमाशों ने पीट कर लहूलुहान कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के लालचंद छपरा निवासी राजन वर्मा की पकड़ियार चौराहे पर ज्वेलरी और बर्तन की दुकान है। हर रोज की भांति मंगलवार की रात भी वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इस बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। लूट के अंदेशे से राजन अपना बैग लेकर पैदल भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और असलहे के बट से हमला कर उनका मोबाइल, बैग में रखे 2.5 किलो चांदी और दो सौ ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलने पर एसपी संतोष मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किए। उन्होंने पीड़ित व्यापारी और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बता दें कि व्यापारी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
Updated on:
31 Dec 2024 10:31 pm
Published on:
31 Dec 2024 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
