15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर में बरावफात जुलूस में शामिल लोगों ने किया पथराव, विवादित आडियो का एक पक्ष ने किया था विरोध

पथराव किए जाने का वीडियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification
kushinagar news

कुशीनगर में बरावफात जुलूस में शामिल लोगों ने किया पथराव, विवादित आडियो का एक पक्ष ने किया था विरोध

Kushinagarnews : जिले में अराजक तत्वों ने आज पथराव कर मामला बिगाड़ने की कोशिश की। बरावफात जुलूस में बज रहे विवादित आडियो का जब दूसरे समुदाय ने विरोध किया तब जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, अचानक पथराव से भगदड़ मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

बरावफात के जुलूस में झांकी पर बज रहा था विवादित आडियो

कसया थानाक्षेत्र के गोला बाजार में गुरुवार को बरावफात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग नगर मे जुलूस निकाले हुए थे। जुलूस के साथ चल रहे झांकी मे विवादित ऑडियो बज जा रहा था। जिस पर हिन्दू पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और फिर दूसरे समुदाय के युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना से संबंधित दो वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में एक झांकी दिख रही है। जिस पर विवादित ऑडियो बजता हुआ बताया जा रहा है। इसी को लेकर राम जानकी मठ मंदिर के पास हिंदू पक्ष के लोगों ने विरोध किया। ज‍िसके बाद जुलूस में शामिल युवकों ने घरों पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जिसमे कुछ को हल्की चोटे आई हैं।पथराव किए जाने का वीडियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

SP कुशीनगर

SP कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित की, अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर कारवाई की गई है, अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा की फोर्स लगातार गश्त कर रही है तथा स्थिति शांतिपूर्ण है।