
कुशीनगर में हैरान करने वाली घटना हुई है यहां प्रेमी जोड़े को पुलिस के सामने ही गांव वालों ने बिजली के पोल में बांधकर पीटा। पीटने वाले कोई और नहीं बल्कि घरवाले ही थे इससे मन नहीं भरा तो लड़की के बाल भी काटे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेमी जोड़े बालिग हैं और एक ही गांव के हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात प्रेमी जोड़े को गांव के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसकी सूचना युवती के घर वालों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर खूब पीटा। इसी बीच गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की मौजूदगी में भी परिजनों ने दोनों को मारा। बिजली के पोल में बांध दिया। घर वालों ने युवती के बाल काट दिए। पुलिस वालों ने किसी तरह गांव और परिजनों के चंगुल से दोनों को बचाया। दोनों को रात में ही गांव से लेकर थाने पहुंची।
बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया। तब पुलिस हरकत में आई। युवती की मां ने केस दर्ज कराया है। कुशीनगर जिले के एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजनों ने दोनों को पकड़कर मारा पीटा। इस मामले में तीन को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
19 Sept 2024 09:07 am
Published on:
18 Sept 2024 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
