
कुशीनगर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां कोतवाली पडरौना क्षेत्र में एक शादी समारोह में टेंट लगाते समय लोहे का खंभा ऊपर से जा रहे हाइटेंशन तार से छू गया, इस दौरान करेंट उतर जाने से मौके पर ही दो मजदूरों की झुलस जाने से मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसा बसहियां बनवीरपुर जमाली रोड पर हुआ। मैनुद्दीन के घर उनकी बेटी रुबीना की शादी थी। मेहमानों के लिए टेंट लगाने के दौरान मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के नाम मुबारक और मुस्तफा है, मुबारक पड़रौना गुप्ती शाहिद मजार का रहने वाला था वहीं मुस्तफा बसहियां बनबीरपुर टोला पिपरा का निवासी था। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे नूरमोहम्मद और मोसाहेब का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव और क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय मौके पर पहुंचे।
Updated on:
14 Apr 2025 09:13 pm
Published on:
14 Apr 2025 09:13 pm
