
UP Weather Update: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार| Image Source - Social Media 'X'
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके संकेत दिए हैं। आने वाले कुछ दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। इनके कारण प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा जाएंगे, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बादलों की गरज भी सुनाई दे सकती है।
आज 24 मार्च को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम सामान्य रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप अच्छी-खासी खिली रहेगी। कल 25 मार्च को भी यही हाल रहेगा। मौसम विभाग ने अभी सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। यानी कहीं भी आंधी, तेज बारिश या बिजली गिरने की कोई संभावना नहीं है।
26 मार्च से उत्तर प्रदेश में मौसम यूटर्न लेगा। इस दिन पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 27 मार्च को पूर्वी यूपी में बादल छाएंगे। 28 और 29 मार्च को भी कई जगहों पर मौसम का रुख बदला-बदला नजर आएगा।
मंगलवार 24 मार्च को अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर, महराजगंज, बस्ती, गाजीपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, पीलीभीत, बदायूं, संभल, उन्नाव, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी और आस-पास के जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी और मौसम खुशगवार रहेगा।
मौस विभाग के अनुसार, 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके दो दिन बाद यानी 29 मार्च को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इन दोनों के कारण यूपी में बादल, गरज और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
आज लखनऊ में छिटपुट बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। नोएडा में भी आज हल्के बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। तीन दिन बाद यहां हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए थोड़ी राहत ला सकता है, लेकिन अगर खेत में फसलें हैं तो सतर्क रहें। बाहर निकलते समय हल्का छाता या रेनकोट साथ रखें। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा धूप से बचाएं।
Published on:
24 Mar 2026 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
