बात अगर धौरहरा विधानसभा की करें तो यहां की आबादी लगभग तीन लाख पंद्रह हजार वोटर हैं। एक अनुमानित आकड़ों के मुताबिक यहां करीब 70 हजार ब्राह्मण, 45 फीसद बैकवर्ड, करीब 15 फीसद मुस्लिम और करीब 15 प्रतिशत ही एससी वोटर हैं। पिछले पच्चीस सालों में हुऐ चुनाव में इस विधानसभा सीट पर दो बार सपा, एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा की झोली में रही है।