11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में मासूमों की मौत पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, डीएम आवास के सामने फूंका पुतला

आक्सीजन की कमी के चलते बच्चों की मौत हो जाने के मामले में राजनीति तेज होती नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
Congress workers protest in Lakhimpur Kheri against Gorakhpur medical college child death

गोरखपुर में मासूमों की मौत पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, डीएम आवास के सामने फूंका पुतला

लखीमपुर खीरी. शुक्रवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कमी के चलते तीन दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हो जाने के मामले में राजनीति तेज होती नजर आ रही है। एक तरफ जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने विरोध किया, तो दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी आवास के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

बताते चलें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 36 घंटे में करीब 48 से अधिक बच्चों की दर्दनाक मौत हो जाने के मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाशक शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी के आवास के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सूचना पाकर सीओ सिटी हरिराम वर्मा, शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी सहित कई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। लेकिन जब तक पुलिस कांग्रेसियों को पुतला जलाने से रोकती तब तक कांग्रेसियो ने मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगा दी। किसी तरह पुलिस ने पुतला छीन कर आग बुझाई। वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाशक शर्मा ने यूपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता का शोशण कर रही है। सरकार के पास ऑक्सीजन के लिये पैसे नहीं हैं। चुनाव में विधायकों को खरीदने के लिये पैसे हैं। ऐसी सरकार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। शाशक ने इस घटना में मरने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने बताया कि कुछ कांग्रेसी मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने आये थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अशफाक खां, महासचिव संदीप पांडे, शिवम शर्मा, अमित सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन सतर्क
शुक्रवार को गोरखपुर में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए लखीमपुर खीरी के सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को शक्त निदेश जारी किये। उन्होंने खुद जिला अस्पताल के हर एक वार्ड का मुआयना किया और स्टाफ को शक्त हिदायत दी कि आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ऑक्सीजन आदि की पूरी व्यस्था का भी जायजा लिया। इस बावत सीएमओ जावेद अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्यापत व्यस्था है। गंभीर मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो इसके लिये भी स्टाफ को हिदायत दे दी गई है।