
आदर्श पांडे
लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 17 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके मासूम बेटा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बच्चा डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।
बीमार पिता की मौत के बाद छोटे बच्चे का वीडियो इमोशनल कर देने वाला है। वीडियो में बच्चे ने डॉक्टरों से सवाल पूछा है, ऐसी कौन सी ट्रेन है जो 10 मिनट में लखनऊ पहुंचा देती है? दरअसल, लखीमपुर खीरी के रहने वाले 54 साल के रामचंद्र पांडे की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई थी।
इमरजेंसी में किया गया भर्ती
जिसके बाद उन्हें जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया, “रामचंद्र का BP कम होने की वजह से उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज किया गया। स्थिति बेहतर होने के बाद उन्हें अस्पताल के तीसरी मंजिल पर बने वार्ड के बेड नंबर 23 पर शिफ्ट कर दिया गया।
लखनऊ रेफर करने के लिए कहा डॉक्टर
अचानक रात को उनकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन रात के बाद से अगले दिन दोपहर एक बजे तक कोई भी डॉक्टर चेकअप करने के लिए नहीं पहुंचा। इससे उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई। जब डॉक्टर उनके पास चेकअप के लिए आए, तो उनकी हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर करने के लिए कहा। लेकिन 10 मिनट बाद ही रामचंद्र पांडे की मौत हो गई।
डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है मौत
पिता की मौत के बाद बेटा आदर्श पांडे का गुस्सा डॉक्टरों पर निकला और रोते हुए आदर्श ने कहा, “उसके पिता की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। मेरे पापा रात को जब से भर्ती हुए तब से कोई भी डॉक्टर देखने तक नहीं आया।
आदर्श पांडे ने आगे कहा, “मौत के 10 मिनट पहले हम लोगों से कहा गया कि इन्हें लखनऊ ले जाओ, लेकिन ऐसी कौन सी ट्रेन है जो कि पिता को 10 मिनट में लखनऊ पहुंचा देगी।” इसके बाद बच्चे ने रोते हुए कहा, “अब मेरे पापा एक्सपायर हो गए हैं उन्हें लाकर दो।”
Updated on:
20 Mar 2023 05:25 pm
Published on:
20 Mar 2023 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
