6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lakhimpur Crime: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घर वालों ने नदी में दिया धक्का, जानिए पूरी घटना

Lakhimpur Kaundhiara Police Station Area: लखीमपुर खीरी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को देखकर घर वाले हुए आग बबूला, पुलिस ने बताई पूरी घटना, चल रही जांच।

2 min read
Google source verification
Lakhimpur Crime

Lakhimpur Crime

Lakhimpur Police: प्यार अंधा होता है लेकिन इतना अंधा होता वो आज कौदी गांव की घटना ने सही साबित कर दिया। इस घटना की वजह से पुरे गांव में सन्नाटा ही फैल गया है। प्रेमिका से मिलाने पहुंचा रात में प्रेमी तो घर वालो ने पकड़ा और लखीमपुर की टोंस नदी में फेक दिया। आईये जानते है पूरी घटना।

यह है पूरा मामला
कौदी गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को घरवालों ने देख लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। गांव वालो ने बताया कि लड़की शादी हो चुकी है उसके बाद भी आया था मिलने, जिसके विवाहिता के घरवालों ने पीटकर टोंस नदी में धकेल दिया।


पुलिस ने दिया बयान, की जा रही तलाश

कौदी गांव में पुलिस ने कहा कि गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश कर की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक को विवाहिता के घरवाले दौड़ा रहे थे। भागते समय उसका पैर फिसला और नदी में गिर गया। बहुत से लोग यह भी कह रहे है कि पकड़े जाने के डर से युवक नदी में कूद गया। लगातार छानबीन जारी है। सूचना लिख ली गयी है।


चोर समझकर दौड़ाया, बाइक छोड़कर भागा
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार का रहने वाला कुलदीप शर्मा उम्र (20) होगी , पुत्र छेदीलाल शर्मा 29 अगस्त मंगलवार की रात कौदी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रात में शादीशुदा युवती से मिलने पहुंचा था। घर में घुसने के दौरान आहट मिलने पर परिवार ने उसे चोर- चोर कहकर दौड़ा लिया। कुलदीप अपनी बाइक छोड़कर निकल भागा था। 31 अगस्त गुरुवार को वह अपनी बाइक लेने पहुंच गया। युवती के घरवाले और रिश्तेदारों ने बाइक ले जाने के दौरान युवक को दौड़ा लिया था। इसी दौरान कुलदीप टोंस नदी की तरफ भागा, उसे किनारे पर पीटने के बाद धक्का देकर गिरा दिया गया। युवक के डूबने का शोर मचा तो, पुलिस गोताखोर लेकर पहुंची।

कुलदीप के घर वालो ने लगाया हत्या का आरोप
कुलदीप के घरवाले भी पहुंच हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका कहना है कि विवाहिता के घरवालों ने पहले पीटा फिर धक्का दे दिया। जब तक वह डूब नहीं गया पीटने वाले वहां खड़े थे। खीरी थाना प्रभारी का कहना है कि पथरीली जमीन पर दौड़ते वक्त उसका पैर फिसल गया। कुछ लोग बचने के चक्कर में इसे आत्महत्या बता रहे हैं। जांच चल रही है। जल्द ही युवक का सुराग मिल जाएगा और जो भी अपराधी होगा उसको सजा।