12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के विनय तिवारी ने नामांकन दाखिल किया

Gola Gokarannath assembly by election लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी ने अपना नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल कर दिया। भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि से 14 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।    

2 min read
Google source verification
लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के विनय तिवारी ने नामांकन दाखिल किया

लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के विनय तिवारी ने नामांकन दाखिल किया

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी ने अपना नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल कर दिया। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी का सामना भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि से होगा। भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि से 14 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी, पर बहुजन समाज पार्टी यह उपचुनाव लड़ने के मूड में नहीं है।

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में 20 नामांकन पत्र सेट बिके

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में अभी तक कुल 20 नामांकन पत्र के सेट बिक चुके हैं। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनय तिवारी ने नामांकन भरा। नामांकन के वक्त विनय तिवारी के साथ सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - यूपी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उप चुनाव की डेट का ऐलान, तीन नवंबर को होगा मतदान

अरविंद गिरि के निधन से खाली हुई सीट

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अरविंद गिरि पांचवी बार विधायक चुने गए थे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में सीधी लड़ाई है।

यह भी पढ़े - गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का चलती कार में हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी दुखी

विनय तिवारी कौन हैं जानें

सपा प्रत्याशी विनय तिवारी गोला गोकर्णनाथ विधानसभा चुनाव में चौथी बार उतरेंगे। इससे पूर्व वह वर्ष 2012 से 2017 तक गोला के विधायक रह चुके हैं। विनय अपने जुझारूपन के लिए जाने जाते हैं। 14 दिसंबर 1969 को जन्मे पूर्व विधायक विनय तिवारी का राजनीतिक सफर दो दशक पुराना है। व‍िनय त‍िवारी वर्ष 2000 में भाजपा के टिकट पर गोला नगर पालिका का चुनाव हार चुके हैं। विनय तिवारी स्नातक हैं। वर्ष 2009 में बसपा में शामिल हुए, लेकिन एक साल बाद ही बसपा से उनका मन ऊब गया और वर्ष 2010 में सपा में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्हें वर्ष 2012 में सपा से टिकट मिला और वह अखिलेश यादव की लहर में चुनावी वैतरणी पार कर गए।