4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रक ने मारी मैजिक को टक्कर, 9 लोगों की मौत

Lakhimpur Kheri 9 Died in Road Accident : लखीमपुर खीरी के पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत।
2 min read
Google source verification
Lakhimpur

लखीमपुर में भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत, PC- Patrika

लखीमपुर खीरी : लखीममपुर-खीरी सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गांव अदलीसपुर के पास हुआ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक में कुल 12 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए करीब 10 फीट दूर चली गई। वाहन में सवार कई लोग सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री टक्कर के जोर से सड़क पर उछलकर गिरे। पूरे इलाके में खून बिखर गया और चीख-पुकार मच गई।

टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था और अचानक बेकाबू होकर सामने आई मैजिक से टकरा गया। बचाव कार्य में शामिल लोगों ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान का काम जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।

घटना पर सीओ ने दिया बयान

घटना पर सीओ का बयानघटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती कराया गया है। धौरहरा क्षेत्र के सीओ शमशेर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेहटा के पास लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर एक भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें आमने-सामने ट्रक और मैजिक की टक्कर हुई।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग