21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 में भाजपा फिर से दोहराएगी करिश्मा:- भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन

उत्तर प्रदेश भवन निर्माण व अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम और वृहद हितलाभ वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन महरौनी मे हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने योगी सरकार गरीबों की हितैषी सरकार बताया।

2 min read
Google source verification
District President Rajkumar Jain said BJP will repeat charisma in 2022

District President Rajkumar Jain said BJP will repeat charisma in 2022

ललितपुर. उत्तर प्रदेश भवन निर्माण व अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम और वृहद हितलाभ वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन महरौनी मे हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने योगी सरकार गरीबों की हितैषी सरकार बताया। सरकार की योजनाएं सीधे गरीबों को उनके द्वार पर दी जाती है भाजपा सरकार ने दलाली प्रथा का अंत कर दिया इसलिए विपक्षी बौखलाए है क्योंकि उनकी कोठियां दलाली के पैसों से बनती थी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने कहा कि वंचितों की हितों की रक्षा भाजपा सरकार में ही सम्भव है। जबसे योगी की सरकार आयी है माफिया-गुंडे बेरोजगार होकर बैठे है और बैठे ही रहेंगे क्योंकि आज आम आदमी का साथ भाजपा को मिल रहा है जो कि 2022 में फिर से करिश्मा दिखाएगी।

275 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

कार्यक्रम में 275 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे और बालिकाओं को साइकिल बांटी गयीं। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति कॉपरेटिव बैंक, महामंत्रीगण महेश श्रीवास्तव, बंशीधर श्रीवास, जिला पंचायत सदस्यगण आशीष रावत, मनोज कुशवाहा, सम्राट राजा एड, अशोक रावत, सोनू चौबे, अजय पटैरिया, कन्हैया कुशवाहा, पुरषोत्तम कुशवाहा, देशपत कुशवाहा, दीपक मिश्रा, अनुराग कंचन, आशुतोष सेंगर, देवेंद्र तिवारी, अरुण द्विवेदी, लक्ष्मी रावत, महरौनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रजऊराजा मेगुवां, कृष्णा सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत महरौनी, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, सहायक श्रमायुक्त संजय सिंह, उप श्रमायुक्त नदीम अहमद, श्रम अधिकारी डीपी अग्रहरि, भरत राजपूत एड, पवन शास्त्री, सौरभ राजा, नीरज कुशवाहा, राजू पेंटर, सोनू कुशवाहा पठा, विवेक कुशवाहा सलैया आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जांच में खुलासा, तिकुनिया कांड हत्या एक सोची समझी साजिश, एसआईटी ने बढ़ाई आशीष मिश्रा के खिलाफ संगीन धाराएं

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की जलकर मौत, छठी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे दोनों दोस्त