1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उल्टा तिरंगा फहरा कर घर को चले स्कूल के जिम्मेदार, कहा जांच करवाएंगे

- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधयापकों ने कर दिया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे का अपमान- विद्यालय में तैनात अध्यापकों द्वारा स्वतंत्र दिवस के मौके पर फहराया गया उल्टा तिरंगा

less than 1 minute read
Google source verification
Lalitpur news

Lalitpur news

ललितपुर। ललितपुर में 74वां स्वतंत्रता दिवस रात श्रद्धा हर्ष उल्लास पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उन शहीदों को याद किया गया जिनकी शहादत की वजह से हमें आजादी मिली। लेकिन जनपद के एक विद्यालय में जिम्मेदार स्कूल प्रशासन द्वारा उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का सरेआम अपमान किया गया। इतना ही नहीं उल्टा तिरंगा फहरा कर स्कूल प्रशासन के जिम्मेदार अपने-अपने घर भी चले गए। शाम 4 बजे स्कूल के चपरासी ने उस तिरंगे को उतारा। लापरवाही का आलम यह रहा कि तिरंगा फहराते समय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक के साथ-साथ अन्य स्टाफ को इस बात की जानकारी नहीं हुई कि तिरंगा उल्टा फहराया जा रहा।

मामला जनपद के विकासखण्ड तालबेहट के अंर्तगत 'पूर्व माध्यमिक विधालय कड़ेसरा कलां का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कडेसरा कलां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य शैलानंदन अपने स्टाफ के साथ सुबह विद्यालय पहुंचे और तिरंगा फहरा दिया। तिरंगा फहराते समय वे तिरंगा उल्टा और सीधे होने का फर्क ही नजर नहीं आया और उन्होंने उल्टा तिरंगा फहरा दिया और संपूर्ण स्टाफ अपने घर चला गया। इसके बाद शाम 4 बजे चपरासी ने उस तिरंगे को उतार कर रख दिया।

मामले में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो कोई भी अधिकारी अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। हां मामले की जांच करवाने की बात जरूर कही।