11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी को पाने के लिए भाई का किया अपहरण, बोला-बहू लाओ बेटे को ले जाओ

ललितपुर में भाई अपनी भाभी को पाने के लिए अपने ममेरे भाई का अपहरण कर लिया। फिरौती में ममरे भाई की पत्नी की मांग कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
police.jpg

मामला ललितपुर के बारा थाना क्षेत्र के बस्‍त्रावन गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्त‌ि ने 7 नवंबर को बारा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में बताया, "मेरा 20 का बेटा शालू है। उसे हमारी बहन का बेटा गोलू अपहरण कर लिया। फोन करके धमकी दे रहा है। हमारी बहू की मांग कर रहा है। कह रहा है क‌ि शालू की पत्नी से मैं प्यार करता हूं। तुम्हारे लड़के ने शादी कर ली है। जब तक उसे नहीं लाओगे हम तुम्हारे बेटे को नहीं छोड़ेंगे।

पुलिस ने आरोपी के 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने पीड़ित‌ पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी गोलू के 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी गोलू को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। गोलू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

एक ही लड़की प्यार करते थे दोनों भाई
स्थानीय लोगों ने बताया, "गोलू और उसके ममेरे भाई शालू में अच्छी दोस्ती थी। 6 महीने पहले गांव में एक शादी थी। मध्य प्रदेश के विदिशा की एक लड़की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। गोलू और शालू की से बातचीत होने लगी। इसके बाद शालू ने लड़की के घर वालों को शादी का प्रस्ताव भेजा। इससे नाराज होकर गोलू ने अपनी भाभी को पाने के लिए आरोपी ने अपने सगे ममेरे भाई का किडनैप कर फिरौती के रूप में भाभी की मांग की।