
ललितपुर के लखनपुरा में रहने वाले पूरन और उनकी पत्नी नन्ही बाई को उनके बेटे ने ही छत से धक्का देकर मार डाला। आरोपी बेटे भीकम का मंगलवार को पूरन से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने माता-पिता को छत से धक्का देकर मार डाला।
आरोपी भीकम गेंहू बेचने के लिए कह रहा था। पिता ने उसे मना कर दिया। इस पर गुस्से में उसने अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया। मां बचाने आई तो उसने मां-पिता दोनों को पीटते हुए छत से धक्का देकर गिरा दिया। छत से गिरने की वजह से दोनों की मौत हो गई। आरोपी के चाचा ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पहले से बीमार था आरोपी
परिवार के लोगों ने बताया है कि 9 साल पहले आरोपी भीकम का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उसका इलाज मध्य प्रदेश में चल रहा है। दवाइयों से वह काफी ठीक भी हो गया था। माता-पिता ने उसकी शादी भी करवा दी। उसके 1 बेटी और 2 बेटे हैं। हाल में उसकी दिमागी हालत फिर बिगड़ गई।
माता-पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं किया
भीकम हत्या करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। गांव के लोगों ने उसे पकड़ा और श्मशान घाट ले गए। उसने माता पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में पूरन के नाती नीलेश ने अंतिम संस्कार किया।
घटना के बारे में याद नहीं
सीओ सिटी अभयनारायण राय ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी ने कहा कि पहले भीकम के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
15 Dec 2022 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
