
उत्तर प्रदेश में ललितपुर के गिरार क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर स्टार्ट करने के प्रयास में तीन मासूम ट्रैक्टर समेत कुएं में जा गिरे। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना गिरार के ग्राम कुर्रट में कपूरा के घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा था। घर में कोई नहीं था। इस दौरान भरतु (11) पुत्र निप्पा कुशवाहा, गोलू (8) पुत्र कपूरा और पंचू (13) पुत्र कपूरा खेल खेल में धक्का लगाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और बच्चे उस पर नियंत्रण नहीं रख सके और तीनों बच्चों सहित ट्रैक्टर पास के कुएं में जा गिरा।
इसमें भरतु और गोलू की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई और पंचू गंभीर रूप से घायल हो गया। पंचू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल पंचू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Updated on:
17 Jun 2024 09:05 pm
Published on:
17 Jun 2024 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
