30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा से मुकाबला करना है तो महलों से निकलें सोनिया-राहुल, सपा-बसपा गठबंधन पर भी उमा भारती ने किया बड़ा खुलासा

ललितपुर में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- त्रिपुरा में मूर्ति तोड़ने की घटना की निंदा करती है भाजपा...

3 min read
Google source verification
Uma Bharti

ललितपुर. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री उमा भारती ने ललितपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं को जाना। उमा भारती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रही थीं। अल्पविराम के लिए वह ललितपुर पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में रुकी थीं। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा कांग्रेस पार्टी और लोकसभा उपचुनाव के लिए हुए सपा-बसपा गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान वह त्रिपुरा में मूर्ति तोड़े जाने के मामले में अपनी राय रखी।

लोकसभा उपचुनाव में सपा और बसपा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह 1994 नहीं है और अब न ही गठबंधन का कोई महत्व है। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ था, उसी तरह सपा-बसपा गठबंधन से भी भाजपा को ही फायदा पहुंचेगा। क्योंकि भले ही सपा-बसपा के शीर्ष नेता एक हो जाएं, लेकिन निचले स्तर का मतदाता कभी एक नहीं होगा। सपा वाला कभी बसपा को वोट नहीं देगा और बसपा वाला कभी सपा को वोट नहीं देगा। यही कांग्रेस और सपा के गठबंधन में हुआ था, जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी ने भरपूर उठाया।

नेहरू-गांधी के सहारे चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस, महलों से निकलना होगा
पत्रकारों से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से कोई द्वेष भाव नहीं रखती, लेकिन जिस तरह सोनिया गांधी लोकसभा चुनावों में जीत का दावा कर रही हैं। इसके लिए उन्हें और उनके बेटे राहुल गांधी को सड़क पर आना होगा। आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने सड़कों पर लड़ी, इसीलिए कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता का सुख भोगती रही, लेकिन अब उसी कांग्रेस के पदाधिकारी आज सड़कों पर नहीं हैं। जनता के बीच नहीं हैं। इसलिए वह सत्ता से दूर हैं। महलों में बैठकर मुकाबला नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमीनी नेताओं की पार्टी है और अगर उन्हें चुनावों में अपना परचम लहराना है तो हमारी पार्टी से उन्हें सड़कों पर मुकाबला करना होगा। कांग्रेस अब गांधी और नेहरू के सहारे चुनाव नहीं जीत सकती।

त्रिपुरा में मूर्ति तोड़े जाने का मामला
त्रिपुरा में मूर्ति तोड़े जाने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही निंदनीय काम है, जो नहीं होना चाहिए। इस पर सभी राजनीतिक पार्टियां एक हुई हैं। किसी भी पार्टी ने प्रोटेक्ट नहीं किया। ऐसा काम करने वाले बहुत थोड़े लोग होते हैं, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस घटना की निंदा करती है।

मंत्रियों व मांझी के इस्तीफे पर कहा
NDA सरकार के दो मंत्रियों के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि यह बातें जिस स्तर की हैं, उस स्तर पर उनका समाधान हो जाएगा। हां, जीतन मांझी जैसे लोग जहां फायदा दिखता है, वहां चले जाते हैं। ऐसे लोगों की कुछ अपनी समस्याएं होती हैं और उन समस्याओं का निराकरण इन्हें जिनके साथ दिखता है, उसके साथ हो लेते हैं। उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी की सोच सामंतवादी नहीं है।

तो ललितपुर में लगे फूड प्रोसेसिंग प्लांट
केन बेतवा प्रोजेक्ट पर उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश के पानी के बंटवारे को लेकर कुछ समस्या है, लेकिन नितिन गडकरी जी उसे देख रहे हैं। यह समस्या जल्द ही निपटा ली जाएगी। फूड प्रोसेसिंग पार्क पर उमा भारती ने कहा कि जनपद ललितपुर के लिए एक अच्छी सूचना है कि हो सकता है फूड प्रोसेसिंग पार्क जनपद ललितपुर में ही लगे, उसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 18 अप्रैल से पहले इसका काम हो जाएगा। यह प्रोसेसिंग प्लांट अब रियलिटी में बदलने वाला है।

ललितपुर में नहीं होगा पानी का संकट
उमा भारती ने कहा कि ललितपुर में पानी की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ललितपुर में दो तरह की समस्याएं हैं। एक तो असामायिक जो थोड़े समय के लिए आती है और दूरगामी समस्या जो हमेशा बरकरार रहती है और दोनों ही योजनाओं पर विचार कर लिया गया है जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।