28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 4.0 में Airtel की होगी बिक्री, 100 करोड़ डॉलर की होगी डील

Bharti Telecom Airtel से बेचने जा रही है 2.75 फीसदी की हिस्सेदारी 15 करोड़ Equity Shares के लिए लगभग USD 100 million की होगी डील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 May 2020, 8:57 AM IST

airtel.jpg

Airtel will be sold in lockdown, will be worth USD 100 million

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाद देश की सबसे टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल भी बाजार में बिकने खड़ी हो गई है। आज यानी मंगलवार को भारती टेलीकॉम एक सेकेंडरी मार्केट ब्लॉक डील ( Bharti Telecom Block Deal ) के जरिए भारती एयरटेल ( Bharti Airtel ) से अपने एक अरब डॉलर के शेयर बेचने जा रही है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में एयरटेल ( Airtel ) कंपनी भी काफी नुकसान में चल रही है। जिसकी वजह से एयरटेल के शेयर ( Airtel Shares ) बेचकर नुकसान को पुरा करने में जुटी है। आपको बता दें कि बीते एक महीने में जियो प्लेटफॉर्म ( Jio Platform ) के शेयर बेचकर रिलायंस ने भी करीब सत्तर हजार करोड़ रुपए जुटाए है।

Reverse migration ने बदला Real Estate Market, Small Cities में बढ़ सकती है घरों की डिमांड

2.75 फीसदी तक घट जाएगी हिस्सेदारी
भारती टेलीकॉम, दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी है। भारती एयरटेल में भारती टेलीकॉम की 38.79 फीसदी हिस्सेदारी है, जो ब्लॉक डील के बाद 2.75 फीसदी तक घट जाएगी। एक्सचेंज डेटा के अनुसार प्रमोटर की कुल हिस्सेदारी 58.98 फीसदी है। सिंगापुर टेलीकॉम भारती एयरटेल के साथ एक रणनीतिक साझेदार है। वहीं जेपी मॉर्गन लेनदेन के लिए प्लेसमेंट एजेंट है।

HDFC Q4 Result में 22 फीसदी कम हुआ मुनाफा, 21 रुपए का Dividend देने की घोषणा

100 करोड़ डॉलर की होगी डील
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 22 मई को फ्लोर कीमत 558 रुपए प्रति इक्विटी शेयर छह फीसदी की छूट के साथ 593.20 रुपये के करीब है। यह सौदा 31 मार्च, 2020 तक कुल शेयरों का 2.75 फीसदी तक 15 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए लगभग एक अरब डॉलर का होगा।

ईद के मौके पर सलमान ने लॉन्च किया पर्सनल केयर ब्रांड FRSH, जाने क्या होगा खास

कर्ज मुक्त होने में भी मिलेगी मदद
मूल्य निर्धारण पर कोई मार्गदर्शन तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि 26 मई, 2020 को स्टॉक एक्सचेंज में इक्विटी शेयर क्रॉस नहीं हो जाते। भारती एयरटेल की मौजूदा मार्केट कैप 3.23 लाख करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इस सौदे से कंपनी को शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त होने में भी मदद मिलेगी।